फाइल फोटो23- कुलदीप। स्रोत परिजन
- फोटो : तुलसीपुर में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर जाता ई रिक्शा।
हुसैनगंज (फतेहपुर)। रोड किनारे खड़े भूसा लदे ट्रॉला से तेज रफ्तार डीसीएम टकरा गई। इससे चालक की मौत हो गई। वहीं चालक मौके से ट्राॅला लेकर भाग निकला। पुलिस का कहना है कि डीसीएम के सामने अचानक ई-रिक्शा के आने से चालक नियंत्रण खो बैठा और वह सड़क किनारे खड़े ट्रॉला से टकरा गया।
रायबरेली जिले के डीह थाना क्षेत्र के पूरे मिश्रा गांव निवासी कुलदीप (41) डीसीएम चालक था। वह शुक्रवार को डलमऊ रोड के रास्ते रायबरेली जा रहा था। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर भिटारी ईंट भट्ठे के पास सामने से आ रहे ई-रिक्शा से बचने के प्रयास में उसकी डीसीएम सड़क किनारे खड़े भूसा लदे ट्रॉला से टकरा गई।
हादसे में कुलदीप के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में सीएचसी हुसैनगंज भेजा। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ट्रॉला चालक वाहन लेकर भाग गया।
कुलदीप अपने परिवार का सहारा था। पिता का दो वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि ट्रॉला चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
फाइल फोटो23- कुलदीप। स्रोत परिजन- फोटो : तुलसीपुर में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर जाता ई रिक्शा।