बकेवर। देवमई ब्लॉक की ग्राम पंचायत अकबराबाद में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल में डीसी मनरेगा अश्वनी कुमार ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। डीसी मनरेगा ने लापरवाही मिलने पर रोजगार सेवक वंदना सिंह को बर्खास्त करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि ग्राम चौपाल केवल औपचारिकता नहीं बल्कि ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम है। चौपाल में वृद्धावस्था पेंशन के कई पात्रों को समय पर योजना का लाभ नहीं मिलने का मामला सामने आया।
ग्राम पंचायत में लेखपाल संचय उत्तम भी गैरहाजिर मिले। चौपाल में खंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, एडीओ (सी) हर्ष यादव, खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण शुक्ला, सचिव अरुण उत्तम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।