फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बहू के मायके वालों ने सास-ससुर को बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जेवर के विवाद में मायके वालों ने सास, ससुर को बंधक बनाकर पीटा। पुलिस ने पिता-पुत्र समेत आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

राधानगर थानाक्षेत्र के गाजीपुर रोड निवासी गिरीश कुमार तिवारी की पत्नी प्रभा तिवारी ने पुलिस को बताया कि बहू सिमरन ने 29 मई की रात जेवर को लेकर विवाद किया। दूसरे दिन बहू के मायके से उसकी मां ऊषा देवी, पिता रामस्वरुप द्विवेदी, भाई अमरदीप, बहन ज्योतिमाला, दीपमाला, कोमल, कनिष्का निवासी कलक्टरगंज, आरकेपुरम घर आए। उसे और पति को कमरे में बंधक बनाकर लात-जूतों से पीटा। इस दौरान बेटा श्रवण कुमार घर में नहीं था। बहू जयमाला और पौत्र शिव को ले गए। उन्होंने बेटे को जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें