फाइल फोटो-44-विनीता। स्रोत: परिजन
बकेवर। बीमारी के चलते गर्भवती महिला की मौत हो गई। परिजन ने मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना क्षेत्र के डारी खुर्द गांव निवासी विनीता पाल (28) चार माह की गर्भवती थी। कुछ दिन से वह चेचक व अन्य बीमारी से परेशान थी। महिला की मंगलवार दोपहर मौत हो गई। परिजन ने बताया कि आठ मई को पति धर्मेंद्र पाल की पेड़ की डाल गिरने से मौत हो गई थी। घर में मां उर्मिला बेटी विनीता की देखभाल के लिए रह रही थी। ससुर रुस्तम पाल, सास ननकी भी साथ रहते हैं। पिता रामधनी ने मामले की पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि रामधनी की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।