फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: प्लॉट के लिए 80 लाख न मिलने पर बहू को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। राज्य महिला आयोग के आदेश पर दहेज प्रताड़ना की तीन ससुरालियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के शकुन नगर निवासी इंद्रजीत सिंह की पुत्री आकांक्षा की शादी 30 जनवरी 2020 को लखनऊ बख्शी का तालाब निवासी अखिलेश कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी पर ही सास लीलामती, ससुर अवधेश सिंह, देवर मनी सिंह ने प्लाॅट के लिए 80 लाख रुपये की मांग रखी और हंगामा किया।
शादी के बाद उसकी नौकरी का वेतन ससुर ने अपने खाते में डालने का दबाव बनाने लगे। ऐसा नहीं करने पर प्रताड़ित करने लगे। शादी के पहले से पति हार्ट अटैक की बीमारी से जूझ रहे थे, जिसे छिपाकर शादी की थी। बीमारी की वजह से पति की मौत हो गई।
विज्ञापन

पति की मौत के बाद देवर और ससुर अभद्र व्यवहार करने लगे। विरोध पर उसे घर से निकाल दिया। उसे व्हाट्सअप पर काॅल कर ससुर अवधेश सिंह, देवर मनी सिंह, सास लीलावती परेशान करते हैं। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें