फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दहेज के लिए बहू का गर्भपात, जहर देकर की जान लेने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दहेज में प्लॉट की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने बहू का पीटकर गर्भपात करा दिया। आरोप है कि गर्भपात के बाद उसे खाने में जहर देकर जान से मारने की कोशिश की गई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने शनिवार को चार ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के रामनगर मोहल्ला निवासी कल्पना देवी ने एसपी से शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनकी शादी खखरेरू थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव निवासी विनय कुमार से 25 फरवरी 2023 को हुई थी। शादी के बाद ससुराली दहेज में एक प्लॉट की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर वे उसे प्रताड़ित करते थे।
आरोप है कि पति विनय कुमार, सास चंदा देवी, जेठानी नीलम, जेठ अर्जुन और ननद गीता देवी ने उसे 30 अगस्त 2023 को लाठी डंडों से पीटा। इस पिटाई से उसकी हालत बिगड़ गई और गर्भपात हो गया। मायके वाले उसे ले गए और इलाज कराया।
विज्ञापन

दो साल बाद प्लॉट के रुपये देने के समझौते पर ससुराली उसे वापस ले जाने को तैयार हुए। दोबारा गर्भवती होने पर ससुरालियों ने फिर रुपयों की मांग की। रुपये न देने पर उन्होंने बच्चे समेत जान से मारने की धमकी दी।
उन्होंने खाने में जहर मिलाकर खिला दिया। हालत बिगड़ने पर उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल आरके पटेल ने बताया कि एसपी के आदेश पर पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें