फोटो-28- शील्ड के साथ मौजूद विजेता टीम। संवाद
बकेवर। ब्लॉक देवमई में जय मां काली क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। सोमवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में डारी और सुजालपुर की टीम आमने-सामने रहीं। इसमें डारी ने 61 रन से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
फाइनल में डारी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 12 ओवर में 136 रन बनाए। ओपनर आकाश ने 11 गेंदों पर दो छक्के और तीन चौकों की मदद से 28 रन बनाए। मलखान ने सात गेंदों में 21 रन का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुजालपुर की टीम शुरुआत से ही दबाव में रही। डारी के गेंदबाजों के सामने उसके बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल सके और टीम 10 ओवर में 74 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। डारी के आदम को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
उन्हें आदित्य शुक्ला, कल्लू अवस्थी और मोनू त्रिपाठी ने शील्ड देकर सम्मानित किया। सुरेश पांडेय की ओर से विजेता टीम को 11 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 5100 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। इस मौके पर संयोजक मोनू, राकेश दीक्षित, मखलू, तेजस पांडेय, अनिल पटेल, गुड्डू पटेल, रमेश पांडे, लखन लाल वर्मा, ननकू पटेल सहित कई लोग मौजूद रहे।
फोटो-28- शील्ड के साथ मौजूद विजेता टीम। संवाद