खागा। अयोध्या में रामलीला की प्राण प्रतिष्ठा होते ही खागा नगर में हर भक्त खुशी से झूम उठा और तरह-तरह के आयोजन कर अपनी खुशी दिखाई। चारों ओर जय श्रीराम, जय सियाराम का जयघोष हुआ।
नगर में भव्य कलश यात्रा व राम, जानकी, लक्ष्मण व हनुमान की झांकी निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। वे सिर पर कलश लेकर डीजे, बैंड-बाजे की धुन पर भ्रमण करती हुईं निकलीं। इसी क्रम में नगर के चौराहे सहित जीटी रोड पर कई जगह स्टॉल लगाकर भक्तों को लड्डू और बंदूी का वितरण किया। चौराहे पर एलईडी लगाई गई। जिसमें भक्तों ने प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखा। धाता संवाद के अनुसार दीप नारायण चौराहे पर लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई। राहगीरों ने रुककर प्राण प्रतिष्ठा देखी।
फोटो कैप्शन:-
फोटो-9-रामगंज पक्का तालाब में भिटौरा ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी ने भंडारे का आयोजन किया। भंडारे पूड़ी, सब्जी और बूंदी का प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर अजय तिवारी, धीरू यादव, धीरू तिवारी, पंकज त्रिपाठी, अश्वनी बाजपेई आदि शामिल रहे। (संवाद)
....................
फोटो-10-पत्थरकटा चौराहे के समीप भाजपा नेत्री पूनम श्रीवास्तव ने अपने आवास के सामने सुंदरकांड का संगीतमय पाठ का आयोजन किया। पाठ समापन के बाद लड्डू का प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर विनोद श्रीवास्तव, प्रभाकर पांडेय आदि मौजूद रहे। (संवाद)
...................
फोटो-11-चौक स्थित भव्य रूप में सजे हनुमान मंदिर में दर्शनों के बाद प्रसाद लेने के लिए जुटी श्रद्धालुओं की भीड़। इस मौके पर पप्पन रस्तोगी, सत्यभगवान गुप्ता, मोनू रस्तोगी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
.................
फोटो-12- व्यवसायी अविनाश त्रिपाठी ने वर्मा चौराहे पर लाइव प्रसारण दिखाने के लिए एलईडी लगवाई। इसका सीधा प्रसारण श्रद्धालुओं ने देखा। इस मौके पर राजेश तिवारी, पप्पूू मिश्रा, राजेश मिश्रा, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)
.....................
फोटो-13-छत्रपति साहूजी महाराज चौराहे पर होमगार्ड विभाग ने भंडारा का आयोजन किया। भंडारे में पूड़ी, सब्जी और खीर का प्रसाद बांटा। इस मौके पर रामसेवक, दिनेश, चंद्रभान आदि मौजूद रहे।
.....................
फोटो-14-तांबेश्वर मंदिर परिसर में धर्मेंद्र ने सामूहिक रूप से भंडारे का आयोजन किया। इस मौके पर बूंदी का प्रसाद बांटा गया। कार्यक्रम में पियूष सिंह, अनिल सिंह, धीरेंद्र, राजेंद्र आदि शामिल रहे। (संवाद)
फोटो कैप्शन
फोटो-15-अखिल भारतीय सनातन ट्रस्ट परिषद ने पटेलनगर चौराहे पर आरती का आयोजन किया। राम दरबार की आरती के बाद प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर सुनीता गुप्ता एडवोकेट, अजय गुप्ता, डॉ. यशपाल सिंह, सर्वेश कुमार लोधी, मुकुल कुमार पाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
.....................
फोटो-16-आईटीआई रोड पर श्रीबाला जी समिति ने भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में सूजी का हलुआ और पूड़ी सब्जी का प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर अध्यक्ष राजकुमार उमराव, मनीष तिवारी, प्रदीप आदि मौजूद रहे। (संवाद)
.......................
फोटो-17-आईटीआई रोड स्थित एक पेंट की दुकान के सामने भक्तों के लिए भंडारा हुआ। लोगों ने प्रसाद स्वरूप हुलआ और पूड़ी का स्वाद चखा। इस मौके पर अजय साहू, पुनीत गुप्ता, अभिषेक बाजपेयी, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे। (संवाद)