फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित किशोरी से दुष्कर्म

Sun, 27 Sep 2015 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ले में किशोरी के साथ पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की 15 वर्षीय दलित किशोरी घर के बाहर परिवार के साथ सो रही थी। पड़ोस का ही युवक किशोरी को मुंह दबाकर उठा ले गया और पास में ही स्थित बाग में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात की। इधर, किशोरी को गायब देखकर परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए।

परिजन बाग के पास पहुंचे, तो किशोरी की चीख पुकार सुनाई दी। परिजनों को देखकर आरोपी भागने लगा तभी उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। परिजनों की पूछताछ में आरोपी पर किशोरी ने दुष्कर्म किए जाने की बात कही है। घटना की खबर पर चौकी इंचार्ज इजहार अहमद मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


आरोपी को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू की है। कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि आरोपी पुलिस की हिरासत में है।  उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लेकिन पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं आई है। उधर, पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस को तहरीर दी गई थी, लेकिन अभी तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आरोप है कि पुलिस मामले में समझौता करने का दबाव बना रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें