फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में कार नहीं देने पर तोड़ी शादी, सात पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हुसैनगंज पुलिस ने दहेज में कार न दिए जाने पर शादी तोड़ने की रिपोर्ट एसपी के आदेश पर दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि सात लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के चुरियानी गांव निवासी कमलेश तिवारी ने एफआईआर में बताया कि भतीजी प्रियंका पुत्री जगदीश तिवारी की शादी सितंबर 2020 को मामा कृष्ण कुमार बाजपेयी उर्फ मुन्ना के माध्यम से राजमणि मिश्रा के पुत्र रोहित मिश्रा निवासी मिटौरा थाना हुसैनगंज के साथ तय हुई थी।
दहेज में पांच लाख रुपये नगद देने की बात तय हुई थी। 19 सितंबर 2020 को तिलक चढ़ाया था। 26 अप्रैल 2021 को शादी तय हुई थी। कुछ दिन बीतने के बाद राजमणि मिश्रा ने कोरोना के चलते बारात की तारीख आगे बढ़ाने को कहा।
विज्ञापन

कोरोना के चलते 27 जनवरी 2022 निर्धारित हुई। वह बारात की तैयारियों में जुट गया। बारात आने से 10 दिन पहले लड़के के मामा कृष्ण कुमार बाजपेयी बातचीत करने की बात कही।
वह 22 जनवरी 2022 को सहयोगी राम नारायण सिंह पूर्व प्रधान फतेहनगर करसूमा और सुरेश शुक्ला निवासी घनघौल को लेकर बातचीत करने भिटौरा पहुंचा। जहां कृष्ण कुमार बाजपेयी, मोहिनी बाजपेयी, आशू बाजपेयी, राजमणि मिश्रा, सुशीला मिश्रा, रोहित मिश्रा, राधे मिश्रा दरवाजे पर ही इंतजार करते मिले। दहेज की मांग की गई।
विज्ञापन

असमर्थता जताने पर उन लोगों ने बारात लेकर आने से इंकार कर दिया। थानाध्यक्ष रणधीर बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें