फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर की कालाबाजारी पर दुकान सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी करने पर शांति नगर स्थित एक रिपेयरिंग की दुकान को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शांतिनगर स्थित रामलीला मैदान के पास राजू की सिलिंडर रिपेयरिंग की दुकान है। इसमें वह ऑक्सीजन सिलिंडर भी रखता है। कुछ दिन पूर्व उसने प्रशासन को आवश्यकता पड़ने पर सिलिंडर उपलब्ध कराने का करार किया था। लेकिन जरूरत पड़ने पर राजू ने सिलिंडर देने के बजाय राजस्व टीम को बताया कि सिलिंडर समाप्त हो गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम जब एसडीएम प्रमोद झा, सीओ दिनेश मिश्र और नाएब तहसीलदार विकास पांडेय मौके पर पहुंचे और दुकान खुलवाई तो अंदर से सही सलामत सिलिंडर बरामद हुए। जानकारी हुई व्यापारी सिलिंडर निजी स्तर पर लोगों को मनचाहे तरीके से दे रहा था। एसडीएम प्रमोद झा ने दुकान को सीज कर दिया और राजू को कालाबाजारी के आरोप में कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें