फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चार करोड़ का लालच देकर साइबर अपराधी ने ठगे 35 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। साइबर ठग ने आईबी अफसर बनकर महिला को चार करोड़ के कीमत का कुरियर आने का लालच देकर उसके खाते से करीब 35 लाख रुपये पार कर दिए। महिला को जब ठगी का अहसास हुआ तो उसने पूछताछ की लेकिन उसे कोई उत्तर नहीं मिला। महिला ने साइबर थाने में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। टीम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौती गांव निवासी मुसाहिदी फातिमा के पति अयाज अहमद 12 वर्ष से सऊदी अरब में नौकरी कर रहे हैं। महिला ने बताया कि 27 नवंबर को साइबर ठग ने इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) का अफसर बनकर कॉल की।
कॉल के दौरान उसने कहा कि चार करोड़ रुपये का कीमती कुरियर सऊदी अरब से उनके नाम पर आया है। इस पर महिला ने उनका कुरियर होने से इन्कार किया। बाद में साइबर ठग ने उन्हें झांसे में लेकर एक क्यूआर कोड भेजा। इसमें महिला ने 27 नवंबर से छह दिसंबर तक 35 लाख रुपये साइबर ठगों को भेज दिए।
विज्ञापन


साइबर थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि नित्यानंद राय, राधिका देवी, सत्तार शरीफ की आईडी भेजकर कई बैंकों के खाते महिला को बताए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि ठगों की ओर से बताए गए बैंक खाते कर्नाटक ग्रामीण बैंक, एसबीआई, इंडियन ओवरसीज बैंक, बेतिया शाखा (बिहार) में थे।
महिला ने बीओबी अझुहा कौशाम्बी और बड़ौदा ग्रामीण बैंक, मोहम्मदपुर गौंती से धनराशि ट्रांसफर की। महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि ठगों ने छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुंबई से कुरियर आने की बात कही थी। मामले की जांच की जा रही है।



महिला के खाते में थे 42 लाख, सात लाख बचे

थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि महिला के बैंक खाते में 42 लाख रुपये थे। ठगों ने 10 दिनों में उससे 35 लाख रुपये चार करोड़ रुपये का कीमती सामान कुरियर से आने और कस्टम ड्यूटी जमा करने के नाम पर ठग लिए हैं। ठग ने पहले 20 और 30 हजार रुपये ट्रांसफर किए लेकिन मांग बढ़ने पर महिला को शक हुआ। महिला ने रकम ट्रांसफर करने से पहले सऊदी अरब में रह रहे पति को फोन पर इसकी जानकारी नहीं दी है। अब उसके खाते में पांच लाख रुपये बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें