शहर के तांबेश्वर नगर में रमेश मौर्या राजगीरी का काम करता है। उसका बेटा राहुल (15) सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में कक्षा आठ का छात्र था। पिता ने उसे एक मोबाइल खरीद कर दे दिया था।
सोमवार की शाम राहुल मोबाइल की बैटरी डिस्चार्ज होने पर उसे चार्ज करने के लिए प्लग लगा रहा था तभी वह करंट की चपेट में आ गया। जिस दौरान उसे करंट लगा उस वक्त कमरे में परिजन नहीं थे। कुछ देर बाद मां पहुंची तो बेटा बेसुध मिला।
शोर शराबा सुनकर इलाकाई जमा हो गए। आनन फानन करंट से झुलसे युवक को ट्रामा सेंटर लाया गया लेकिन उसकी जिंदगी नहीं बचाई जा सकी।