फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटे में उतरा करंट, किशोर की मौत

Fri, 07 Oct 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा निवासी सराफ सुशील सोनी ऊर्फ खंजड़ी सोनी का बेटा शिवम सोनी(17) जनता इंटर कालेज में कक्षा 11 का छात्र था। घर के पास ही औगासी रोड एसबीआई बैंक के पास काली मंदिर में होने वाली आरती में शामिल होने गया था। छात्र आरती के वक्त मंदिर के घंटे को बजाने के लिए पकड़ा। तभी वह चिपका रह गया।
विज्ञापन


हादसा देखकर लोगों ने चीख पुकार मचाई। बिजली कनेक्शन काटे जाने से पहले ही शिवम झटके से जमीन में गिर पड़ा। परिजन उसे पहले इलाके के अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल को रेफर किया। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मंदिर में नवरात्रि के कारण बिजली झालरों से सजावट की गई है। कहीं बिजली के तार खुला होने से घंटे की जंजीर से छू गया होगा। जिससे ही घंटे में करंट उतरने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें