फतेहपुर। आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को शहर से लेकर कस्बों तक में तिरंगा यात्रा और रैलियां निकाली गईं। हाथ में तिरंगा लेकर अधिकारी से लेकर आम आदमी तक देशभक्ति के रंग में डूबे रहे। कई स्थानों पर रैली पर लोगों ने फूल बरसाए। कई स्थानों पर लोगों तिरंगा बांटा गया।
जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कस्बा से तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज निषाद, जिला मंत्री शिवाकांत सविता मौजूद रहे। आदर्श इंटर कॉलेज के शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। प्रधानाचार्य डॉ. गिरीश तिवारी ने बच्चों का हर घर में झंडे लगाने को कहा। जोनिहां के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज से तिरंगा यात्रा निकाली गई। सरदार पटेल इंटर कॉलेज शाहबाजपुर के प्रबंधक प्रेमकुमार आर्य ने तिरंगा साइकिल यात्रा निकाली।
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की ओर से पीलू तले चौराहे पर सब्जी विक्रेताओं को झंडे वितरित किए गए। राष्ट्रीय महासचिव विनोद गुप्त, जिलाध्यक्ष अरुण जायसवाल, राधेश्याम हयारण मौजूद रहे।
खागा संवाद के मुताबिक मुस्लिम समाज के लोगों ने नूरी मस्जिद बस स्टॉप से तिरंगा यात्रा निकाली। प्रेमनगर प्रतिनिधि के अनुसार व्यापार मंडल की ओर से तिरंगा निकाली गई। मदरसा दारूम उलूम गरीब नवाज के छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। रक्षपालपुर प्रतिनिधि के अनुसार सरदार वल्लभ भाई पटेल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश सिंह की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। थरियांव कस्बा में भाजपा नेता नितिन सिंह की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली।
बकेवर में भाजपा युवा मोर्चा ने यात्रा निकाली। अमौली प्रतिनिधि के अनुसार बीआरसी कार्यालय से प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह गोली ने तिरंगा यात्रा निकाली। कंपोजिट विद्यालय चांदपुर में अनूप शुक्ला व मकरंदपुर में विनोद कुमार ने तिरंगा यात्रा निकाल कर अमर शहीदों को नमन किया।
सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम ने आजादी के 75वें महोत्सव पर 20 लोगों ने रक्तदान किया। उद्घाटन सीडीओ सत्यप्रकाश व सीएमएस डॉ. आरएम गुप्ता ने किया। जिला क्षय रोग अधिकारी एनएस शहाबुद्दीन, विवेक सिंह, शिवम कुमार, राहुल कुमार, भूपेंद्र, अरफाज, बबलू, अभिलाष मौर्य, अनीश, वीरेंद्र, आशीष कुमार, शिवांशु द्विवेदी, हेमंत द्विवेदी, उमर फारूख, अमित, संदीप कुमार, पुलकित, अंकित, मयंक भारद्वाज, संतोष ने रक्तदान किया।