फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पितृ मोक्ष अमावस्या पर गंगा घाटों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
फोटो-09- पितृ अमावस्या पर ओमघाट भिटौरा में स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
हुसैनगंज/औंग। पितृ मोक्ष अमावस्या पर शनिवार को गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भिटौरा के ओमघाट, पुराने पक्के घाट, असनी, रामचंद्रन, नरौली गंगा घाट और औंग क्षेत्र के शिवराजपुर गंगा घाट पर सुबह से ही लोग पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पिंडदान, तर्पण और जल अर्पित किया।
विज्ञापन

उन्होंने पूर्वजों की आत्मा की शांति और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने मां गंगा की पूजा-अर्चना की। पुरुषों ने विधि-विधान से पितरों का पिंडदान किया। इसके बाद घाट स्थित भगवान महाकालेश्वर का जलाभिषेक कर पूजा की। भिटौरा के अन्य गंगा घाटों पर भी श्रद्धालुओं ने स्नान किया।

फोटो-09- पितृ अमावस्या पर ओमघाट भिटौरा में स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें