फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डेबिट कार्ड बदल 75 हजार पार किए

Fri, 09 Feb 2024 02:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पीएनबी के एटीएम बूथ की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खागा। डेबिट कार्ड बदलकर एक युवक से उसके दो शातिरों ने मिलकर 75 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत की है।
कोतवाली क्षेत्र के खैरई निवासी मोहम्मद यूनुस गुरुवार दोपहर खागा आए। किशनपुर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम बूथ पर पहुंचे। मशीन में कार्ड लगाकर रुपये निकालने लगे। किसी वजह से रुपये नहीं निकले। पीछे लाइन में लगे एक युवक ने रुपये निकालने में मदद के बहाने से कार्ड ले लिया। इसके बाद लौटा दिया। दोनों युवक लौट गए।
यूनुस दूसरे एटीएम बूथ पर पहुंचा। जहां कार्ड बदला देखकर उसके होश उड़ गए। वह यूनियन बैंक की शाखा पहुंचा और इसकी शिकायत की। बैंक कर्मचारी ने बताया कि 75 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। इसमें 50 हजार की ऑनलाइन शापिंग और 25 हजार रुपये एटीएम मशीन से निकाले गए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने घटना की जांच की। सीसीटीवी फुटेज में कार्ड बदलने वाले दो युवकों के चेहरे भी साफ हुए। पुलिस खोजबीन में जुटी है। प्रभारी कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।

मैसेज भेजकर 40 हजार की धोखाधड़ी
खागा। धूमनगंज निवासी जैश को फर्जी रुपये क्रेडिट होने का मैसेज भेजकर साइबर अपराधियों ने 40 हजार रुपये धोखाधड़ी कर निकाल लिए। युवक ने बताया कि उसके पास गुरुवार दोपहर एक फोन आया। उसका रिश्तेदार बताते हुए कहा कि 50 हजार रुपये उसके खाते में भेजे हैं। उनमें 40 हजार रुपये अलग-अलग नंबर पर भेज दे। युवक की बातों में आकर जैश ने बिना अपने खाते का बैलेंस चेक किए दो नंबरों पर 20-20 हजार रुपये भेज दिया। इसके बाद बैलेंस चेक किया। उसके खाते से 40 हजार कम हुए, लेकिन 50 हजार नहीं आए। मामले की कोतवाली में तहरीर दी है। (संवाद)
विज्ञापन

खागा। धूमनगंज निवासी जैश को फर्जी रुपये क्रेडिट होने का मैसेज भेजकर साइबर अपराधियों ने 40 हजार रुपये धोखाधड़ी कर निकाल लिए। युवक ने बताया कि उसके पास गुरुवार दोपहर एक फोन आया। उसका रिश्तेदार बताते हुए कहा कि 50 हजार रुपये उसके खाते में भेजे हैं। उनमें 40 हजार रुपये अलग-अलग नंबर पर भेज दे। युवक की बातों में आकर जैश ने मोबाइल देखा। उसमें 50 हजार रुपये खाते में आने का मैसेज पड़ा था। झांसे में आए जैश ने बिना अपना खाते का बैलेंस चेक किए दो नम्बरों पर 20-20 हजार रुपए भेज दिया। इसके बाद बैलेंस चेक किया। उसके खाते से 40 हजार कम हुए, लेकिन 50 हजार नहीं आए। मामले की कोतवाली में तहरीर दी है।

मृतक विक्रम सिह ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें