फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: करोड़ों खर्च, फिर भी अधूरा मेडिकल कॉलेज, निर्माण में लापरवाही पर जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य में लापरवाही और अनियमितताओं के गंभीर आरोप सामने आए हैं। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद भवन निर्माण अब तक पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

युवा विकास समिति के अध्यक्ष गणेंद्र मौर्य ने बताया कि जिला अस्पताल को उच्चीकृत कर राजकीय मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए शासन ने 21402.52 लाख रुपये की स्वीकृति दी थी। निर्माण कार्य कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस), उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) को सौंपा गया था। इसने आठ मार्च 2019 को कार्य प्रारंभ किया।
अब तक संस्था को 22164.87 लाख रुपये का भुगतान हो चुका है। परियोजना 30 अप्रैल 2025 तक पूर्ण कर कॉलेज का हैंडओवर किया जाना है। शिकायत के अनुसार भारी भुगतान के बावजूद निर्माण अधूरा है और कई स्थानों पर गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की गई है।
विज्ञापन

समिति ने आरोप लगाया कि ठेकेदारों, अभियंताओं और अधिकारियों की मिलीभगत से निर्माण में अनियमितताएं की गई हैं। कार्य की धीमी प्रगति भ्रष्टाचार की ओर संकेत करती है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव चिकित्सा महाविद्यालय के उप प्रधानाचार्य ने परियोजना प्रबंधक, यूनिट-55, सीएंडडीएस, उप्र जल निगम से तीन कार्य दिवस में स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तय समय में जवाब न मिलने पर संबंधित संस्था और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें