फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजे के पास महिला को गोली मारी

Tue, 13 Jun 2017 12:06 AM IST
फतेहपुर
विज्ञापन
बहू को गोली मारे जाने के बाद गुमशुम दरवाजे पर बैठी सास ननकी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मेवातगंज गांव में परिवार के साथ दरवाजे के पास सो रही महिला को रविवार देर रात गोली मार दी गई। गोली पेट से आरपार हो गई है। परिजन पुलिस के पहुंचने से पहले महिला को सदर अस्पताल ले गए। जहां से उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। महिला को 24 घंटे की विशेष देखरेख में रखा गया है। पति ने एक नामजद व एक अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी व दो अन्य को हिरासत में लिया है।  

गांव के कुलदीप रैदास रविवार की रात गर्मी होने की वजह से पत्नी नीलम (40), बेटा अशोक (15) व मां ननकी के साथ घर के बाहर सो रहे थे। परिजनाें ने बताया देर रात लगभग तीन बजे नीलम को गोली मार दी गई। आवाज सुनकर कुलदीप की नींद खुल गईं। उसने दो लोगों को भागते देखा, जिसमेें एक शख्स को वह पहचान गया। यह मेवातगंज के रहने वाले पड़ोसी कल्लू का साला सद्दाम निवासी गाजीपुर है।
विज्ञापन


इस मामले में कुलदीप ने तहरीर दी है। जाफरगंज एसओ अरविंद कुमार गौतम ने बताया पति की तहरीर पर सद्दाम व एक अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सद्दाम व दो अन्य गुड्डू व आबिर हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


पहले भी कर चुका है मारने का प्रयास
वर्ष 2015 में कल्लू ने नीलम को चिल्ला नदी के पुल पर फेंक दिया था। हालांकि पानी न होने की वजह से वह बच गई थी। पुलिस ने नीलम को वहां से बचाया था। इस मामले में कल्लू पर जान से मारने का प्रयास करने का मुकदमा चला और उसे जेल जाना पड़ा था। बाद में नीलम की ओर से मुकदमा वापस ले लिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें