कस्बे में शुक्रवार को नवनिर्वाचित विधायक कृष्णा पासवान जीतने के बाद पहली बार जनता के बीच पहुंचीं। विधायक ने सभी को भरोसा दिया कि विकास और सुशासन में किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी।
खागा से लगातार दूसरी बार निर्वाचित विधायक ने नरसिंहपुर कबरहा गांव में बने पंचमुखी हनुमान मंदिर में माथा टेका। कस्बे के दीपनारायण चौराहे पर उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया। इसके बाद विधायक ने लिहई, अजरौली, कबरहा, सोनारी, अढ़ौली, बम्हरौली, किशनपुर, भुरुचुनी आदि गांव जाकर मतदाताओं को धन्यवाद दिया।
इस मौके पर महेंद्र प्रताप सिंह, रमेश सिंह, इंद्रप्रताप सिंह, चंद्रभूषण सिंह, केबी सिंह, ब्रजेश सिंह, आनंत सिंह, राजेंद्र गर्ग, बिहारीलाल, बब्बू तिवारी, बुद्दा महराज, आशीष त्रिपाठी, उदयभान सिंह, हिमांशू त्रिपाठी, रामचंद्र शुकल, मनोज द्विवेदी भी काफिले में शामिल रहे। कृष्णा पासवान ने कहा कि मंत्रालय में जगह देना शीर्ष नेतृत्व का काम है। उन्हें जो भी काम दिया जाएगा, वह पूरी ईमानदारी से करेंगी।