फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के आरोपी दो सगे भाई दबोचे गए

Sun, 31 Jan 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला को जान से मारने की नीयत से कुएं में फेंक देने के आरोपी भाइयों को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि पीड़िता का पति पंजाब में फैक्ट्री कर्मी है। उसने गांव के ही विजयकरन और राजकरन की मां के खाते में पत्नी के लिए दो माह पहले रु पये भेजे थे। फैक्ट्री कर्मी की पत्नी रुपये मांगने गई थी।

इस बात पर 11 नवंबर को विवाद हो गया था। इसके बाद दो दिसंबर को महिला के साथ सगे भाइयों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और फिर मारने की नीयत से उसे कुएं में फेंक दिया था।
विज्ञापन


कराहने पर ग्रामीणों ने कुएं से महिला को बाहर निकाला था। इसके बाद उसे कानपुर में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने सात दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज की थी। एसएचओ ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि महिला की हालत में सुधार आने के बाद कोर्ट में बयान कराए गए थे।
विज्ञापन


बयानों के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही थी। आरोपियों को शनिवार को हाईवे से गिरफ्तार किया गया और जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें