फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला व्यापारी को चाकू मार 80 हजार लूटे

Sun, 21 Feb 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर थाना क्षेत्र के बैठका चौराहे के पास शनिवार रात बदमाशों ने बाइक सवार व्यापारी रामू उत्तम को चाकू मार घायल कर दिया। व्यापारी के पास मौजूद 80 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने घायल व्यापारी को सीएचसी पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के कुसवारा गांव निवासी रामू उत्तम गल्ला व्यापारी है। वे बिंदकी से तगादा वसूली कर शनिवार रात बाइक से लौट रहे थे। वे बैठका चौराहे के पास पहुंचे थे कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया।

बदमाशों ने तमंचा सटाकर बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर चाकू से वार कर हमला कर दिया। चाकू व्यापारी के बाएं हाथ में लगी। इससे व्यापारी जमीन पर  गिर पड़ा और बदमाश बैग लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यापारी को सड़क दुर्घटना में घायल मानकर सीएचसी पहुंचाया। जहां व्यापारी ने लूट  की बात बताई । व्यापारी से 80 हजार लूटे जाने की बात सुन सीओ बिंदकी आरके वर्मा मौके पर पहुंचे।

उन्होंने व्यापारी से पूछताछ की। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। व्यापारी के बड़े भाई ने एसओ के मोबाइल पर रामू के घायल होने की सूचना दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें