फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में हुई फायरिंग, रिटायर्ड एडीओ घायल

Sun, 21 Feb 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के भिखारीपुर इलाके में शनिवार रात दो पक्षों के बीच कहासुनी में फायरिंग हुई। इस दौरान गोली लगने से घर के बाहर खड़े रिटायर्ड एडीओ पंचायत हरिश्चंद्र शुक्ला (63) के जांघ में जा लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की गई, लेकिन किसी को पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन


भिखारीपुर मोहल्ले के सुरेश अवस्थी के मकान का निर्माण हो रहा है। घर के बाहर रास्ते में मौरंग का ढेर है। इलाके के ही बिंदा बंगाली का बेटा छोटू बंगाली लोडर लेकर रात को जा रहा था।

रास्ते में मोरंग होने की बात को लेकर छोटू ने गाली गलौच कर दी। इस पर  सुरेश के बेटे गौरव ने विरोध किया तो दोनों में नोंकझोक हो गई। तभी छोटू पक्ष के राहुल, अनिल, शिवा ठाकुर पहुंच गए।
विज्ञापन


दोनों पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग होने लगी। इसी बीच एक गोली अपने घर के दरवाजे पर खड़े हरिश्चंद्र शुक्ला को जा लगी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़े।

हरिश्चंद्र के बेटे ओम नारायण ने आरोप लगाया कि शिवा ठाकुर नामक युवक ने रिवाल्वर से फायरिंग की। बाकी लोगों ने तमंचे से फायर झोंके। तभी उसके पिता की जांघ में गोली जा लगी। सूचना पर पहुंचे कोतवाल आरके पांडेय और चौकी इंचार्ज कमलेश पाल ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें