फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर को टक्कर मार पलटा ट्रक, दो छात्राओं की मौत

Mon, 16 Oct 2017 12:06 AM IST
fatehpur
विज्ञापन
1. अरबपुर मोहल्ले में पलटे ट्रक को हटाती क्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर।
शहर के अरबपुर में रविवार की सुबह ट्रैक्टर में टक्कर मारने के बाद ट्रक पलट गया। कोचिंग से लौट रही दो छात्राओं की ट्रक में दबकर मौत हो गई।

उधर, ट्रक की टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर ने लोडर और बाइक को चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार चचेरे भाई भी घायल हो गए। ट्रक चालक को नशे की हालत में देख लोग भड़क गए। चालक की पिटाई कर रोड जाम कर हंगामा किया।

ट्रक में आग लगाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला संभाला। चालक को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में ले लिया।  

शहर के लोधीगंज मोहल्ला निवासी सत्यनारायण साहू की बेटी छाया उर्फ मधु (16) और पड़ोस में फायर स्टेशन के पीछे रहने वाले रामऔतार गौतम की बेटी रचना (16) चंद्रा बालिका इंटर कालेज में हाईस्कूल में पढ़ती थीं। दोनों स्कूल के पास से सुबह करीब आठ बजे कोचिंग पढ़कर साइकिलों से लौट रही थी।
विज्ञापन


ज्वालागंज से वर्मा चौराहे की ओर जा रहे तेज रफ्तार खाली ट्रक ने सामने से एक ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक साइकिल सवार छात्राओं पर पलट गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर ने बाइक सवार चचेरे भाइयों राजकुमार और संजय (निवासी रायचंदपुर थाना हथगाम) को टक्कर मारकर खड़े लोडर से जा टकराया।

चीख-पुकार सुन इलाकाई लोग पहुंच गए। पुलिस और लोगों ने प्रयास कर किसी तरह रचना को बाहर निकाला। उसकी कुछ देर बाद ही मौत हो गई। छाया को नहीं निकाल पाए। क्रेन से ट्रक को हटवाकर जब तक छाया को निकाला गया तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना से गुस्साए इलाकाई लोगों ने जाम लगा दिया। थरियांव थाना के हाशिमपुर निवासी ट्रक चालक विनोद लोधी को पुलिस ने किसी तरह से बचाया। पुलिस ने चालक, बाइक सवार घायलों और शवों को जिला अस्पताल भिजवाया। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक चालक शराब के नशे में था। इसी वजह से हादसा हुआ है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें