पुलिस कस्टडी में लूटकांड के तीन आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
जाफरगंज। जाफरगंज थाना क्षेत्र मेें भारतपुर गांव के पास रिंद नदी पुल के करीब से पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया। इनमें दो सगे भाई हैं। इन्होंने जिले में दो लूट कबूल की है। जाफरगंज सीओ पूर्णेद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर इन्हें पकड़ा गया। थाना मलवां के गांव बरमतपुर निवासी शिवमोहन के पुत्र विमलेश, कमलेश व उनके साथी राजकुमार के पुत्र मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया। इनसे एक कंट्रीमेड पिस्टल, कारतूस बरामद हुए। पुलिस की पूछताछ में इन लुटेरों ने कटिलिहा मार्ग में 16 जून की रात गांव धौरहरा निवासी चौभा के बेटे स्वामीदीन को लूटने हुसेनगंज थाना क्षेत्र के हाईवे में ट्रक चालक को लूटना कबूल किया। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर लूटी गई बाइक, चार हजार पांच सौ रुपये, दो मोबाइल सेट, एलसीडी, मोबाइलों की बैटरी बरामद की। सीओ ने बताया कि इन्हें पकड़ने में जाफरगंज थानाध्यक्ष सुभाष चौरसिया, एसएसआई अर्जुन सिंह व उनकी टीम की भूमिका महत्वपूर्ण है। -