फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात बड़नपुर के पांच घरों में चोरी

Tue, 23 May 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
विज्ञापन
चोरी के बाद घर पर बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर। थाना क्षेत्र के बड़नपुर गांव में रविवार की रात चोरों ने जमकर धमाचौकड़ी की। चोरों ने पांच घरों से हजारों का माल पार कर दिया। सभी परिवार सोते रह गए और चोर आराम से निकल गए। चोरों की तलाश को पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। गांव बड़नपुर गांव के धर्मपाल सविता का परिवार रविवार रात छत पर सो रहा था। वह दरवाजे पर सो रहे थे। चोर दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। यहां से पांच हजार रुपये, पायल, तोड़िया, झाला और अंगूठी करीब 60 हजार रुपये का माल पार कर दिया। इसी तरह गंगा राम लोधी के घर भी चोरी हुई। चोर यहां से सामन तो नहीं ले गए लेकिन गंगा राम के घर 12 सौ रुपये चोरी कर ले गए। चोरों ने बैजनाथ पासवान के घर में भी दस्तक दी और यहां से  पायल, तोड़िया, झुमकी और 400 रुपये पार कर दिए। इसी प्रकार अमरनाथ के घर से पांच सौ रुपये और मोबाइल और पुन्नू पासवान के यहां से दो जोड़ी चांदी तोड़ियां और 500 रुपये उड़ा दिए। एसओ रमेश पटेल ने बताया कि दो घरों से चोरी की बात सामने आई है। एक के घर में चोरों के घुसने की बात सामने आई है लेकिन सामान नहीं ले जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें