फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने थाने में ही अपनी गर्दन रेती

Wed, 01 Mar 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पुलिस सुरक्षा में भर्ती रिजवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रेमनगर (फतेहपुर)। परिजनों से झगड़े के बाद रिजवान (22) ने मंगलवार दोपहर थाने के अंदर अपनी गर्दन में चाकू मार लिया। किसी तरह पुलिसवालों ने उसके हाथ से चाकू छीना। घरवालों से मारपीट की शिकायत पर पुलिस उसे थाने लेकर आई थी। वह पैर में छुपाकर चाकू लाया था। इसके बाद उसने चाकू मारने का आरोप भाई और पिता पर लगा दिया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, दो चाकू बरामद किए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हालत में सुधार होने पर उसे जेल भेजा जाएगा। रिजवान सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बहेरा सादात गांव निवासी मोहम्मद अंसार का बेटा है। परिजनों ने बताया कि रिजवान पांच भाइयों शाहनवाज, महताब, गुफरान, इकराम में तीसरे नंबर का है। रिजवान घरवालों से लड़ाई करता है। मंगलवार को पिता व बड़े भाई से विवाद हो गया।
विज्ञापन


इस पर वह तमंचा और चाकू ले आया। उसने घरवालों से मारपीट की। तभी घरवालों की सूचना पर यूपी-100 पहुंच गई। मौके से रिजवान को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने उसके हाथ से चाकू और तमंचा छीन लिया। पुलिस सुल्तानपुर घोष थाने आरोपी को लेकर पहुंची। तभी उसने छिपाकर रखे चाकू से गर्दन रेत ली। इससे थाने में अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से उससे चाकू छीना। जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज कर डाक्टरों ने टांके  लगाए।इसके बाद हालत में सुधार हुआ। जिला अस्पताल में रिजवान ने बताया कि घर में विवाद होने पर उसे मारपीट कर बंद कर दिया। उसका पिता ने हाथ पकड़ा और भाई शाहनवाज ने गर्दन में चाकू मारकर घायल कर दिया। सीओ अतुल चौबे ने बताया कि आरोपी को थाने में यूपी-100 ने उतारा था। रिजवान चाकू पैर में छिपाए थे। उसकी लिखापढ़ी में पुलिस कर्मी व्यस्त हो गए तभी उसने गर्दन पर चाकू से वार कर लिया। घरवालों से उसका झगड़ा प्रेम प्रसंग को लेकर हुआ था। उसके पिता की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें