फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से चालक ने दम तोड़ा

Tue, 29 Dec 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मलवां थाना क्षेत्र के  सौंरा फैक्ट्री मोड़ पर सोमवार को सरिया और ईंट लदा ट्रैक्टर पलटने में चालक रंजीत (22) की मौत हो गई। ट्रैक्टर में बैठा एक भट्ठा मजदूर गंभीर रूप घायल हुआ। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, परिजन जिला अस्पताल की मर्च्युरी से शव उठा ले गए और ट्रैक्टर मालिक पर भाग जाने का आरोप लगाकर मलवां हाइवे जाम कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और लाठी पटककर जाम खुलवाया। करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन


मलवां थाना क्षेत्र के नयापुरवा गांव निवासी इंद्रपाल का पुत्र चालक रंजीत मलवां कस्बा स्थित शेरा सिंह के भट्ठे का ट्रैक्टर चलाता था। यह जालौन से ईंट और दूसरी फैक्ट्री से सरिया लादकर अपने भट्ठे पर आ रहा था।

रास्ते में किसी तरह से एक सरिया ट्रैक्टर के पहिए में फंस गई। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने दबे चालक और मजदूर को बाहर निकाला। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


जहां पर डाक्टरों ने रंजीत को मृत घोषित कर दिया। संतोष को भर्ती कर लिया गया। चालक के परिजन विनोद, रजोल, संजय जिला अस्पताल की मर्च्युरी पहुंचे। वहां से शव को लाकर जाम लगाया।

परिजनों की मांग थी कि हादसे के बाद मौके पर ही चालक रंजीत की मौत हो गई थी। इसके बावजूद शव को अस्पताल भेजा गया। ट्रैक्टर मालिक शेरा सिंह पहुंचने के बाद क्यों भाग गए।

ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई हो। सौंरा चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर में सरिया बांधकर नहीं लादी गई थी। इसी वजह से सरिया ट्रैक्टर के पहिये में जा फंसी और हादसा हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें