बहुआ (फतेहपुर)। कानपुर-बांदा मार्ग की रोडवेज में जहरखुरान गिरोह ने मैकेनिक को बुधवार की दोपहर नशीला पदार्थ पिला नकदी लूटकर फरार हो गए। रोडवेज बस के कंडक्टर उसे रास्ते में एक ढाबे पर उतारकर चले गए। होश आने पर पुलिस ने परिजनों को खबर दी गई। बांदा जिले के जौहरपुर थाना क्षेत्र निवासी सभाजीत (35) की कानपुर नवाबगंज में बाइक मैकेनिक का वर्कशाप है। वह रोडवेज से गांव लौट रहा था। उसे रास्ते में जहरखुरानियों ने शिकार बना लिया। बस परिचालक ने ललौली थाना क्षेत्र के बंधवा स्थित ढाबे में सभाजीत को बेहोशी हालत में उतार दिया। इलाज के बाद होश में आने पर सभाजीत ने बताया कि उसके पास 35 हजार रुपये नकदी, कुछ जरूरी कागजात थे। उसने कानपुर से निकलते ही कोल्ड ड्रिंक पी थी। उसके बाद कुछ भी होश नहीं रहा। एसओ विपिन कुमार सिंह ने बताया कि जहरखुरानी के शिकार युवक के परिजन बांदा से आए थे। वे उसे साथ लेकर चले गए हैं।