फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने ठुकराया तो दे दी जान

Mon, 21 Mar 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर रोती बिलखती मां को समझाता छोटा बेटा।
विज्ञापन
प्रेमिका और उसके घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं हुए तो कांशीराम कालोनी के तिलक उर्फ पारुल ने शनिवार शाम ट्रेन से कटकर जान दे दी। यहां पुलिस की निष्ठुर संवेदना देखने को मिली। बदहवास परिजन कार्रवाई के लिए दो थानों के चक्कर काटते रहे। तब जाकर उनकी सुनवाई हुई।  
विज्ञापन


पारुल (25) अस्ती स्थित कांशीराम कालोनी में अपनी मां सुनीता के साथ रहता था। उसके पिता भोलानाथ की कई साल पहले मौत हो चुकी है। पारुल मजदूरी करता था। वहीं उसकी मां घरों में बर्तन साफ करने जाती है।

सुनीता ने बताया कि इलाके की एक युवती से उसके बेटे का एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब युवती के घरवालों को इसका पता चला तो वे विरोध करने लगे। बेटा उसी युवती से शादी की बात पर अड़ा था। उसे लगा अब शादी नहीं होगी तो उसने शनिवार को युवती से फिर मुलाकात।
विज्ञापन


इस पर उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद बेटे ने ट्रेन के कूदकर जान दे दी। सूचना पर वह मौके पर पहुंची। पारुल के भाई कल्लू का आरोप है कि खुदकुशी नहीं उसके भाई की हत्या की गई है। कोतवाल आरके पांडेय का कहना है कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। विवेचना में यदि ऐसी कोई बात उजागर होती है तो रिपोर्ट को तरमीम कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें