फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक पर बेटे ने किया कातिलाना हमला

Tue, 30 Jan 2018 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
विज्ञापन
घायल हेडमास्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बेटे ने मंगलवार को पिता पर कातिलाना हमला कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पिता ने नौकरी हथियाने के लिए हमले का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मामला मलवां थाना क्षेत्र के बरमतपुर गांव का है। गांव के राजेंद्र कुमार (62) पूर्व माध्यमिक विद्यालय भगवंतपुर में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। वह मार्च में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। मंगलवार को घर से ड्यूटी जा रहे थे तभी किसी बात पर बड़े बेटे देवराज से विवाद हो गया। इसी दौरान लोहे की रॉड से देवराज ने पिता के सिर पर प्रहार कर दिया। लहूलुहान होकर राजेंद्र कुमार जमीन पर गिर पड़े। हमले के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया। घटना देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। घायल को जिला अस्पताल लाया गया।

प्रधानाध्यापक ने बताया कि उसका बेटा काफी दिन से जान लेने के लिए षड्यंत्र रच रहा है। जान से मारने के इरादे से हमला किया है। छोटे बेटे के परिवार ने उसकी जान बचाई है। उसकी मौत के बाद बेटा नौकरी हथियाना चाहता है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें