फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजकतत्वों के खिलाफ सभी ने दिखाई एकजुटता

Tue, 30 Jan 2018 11:45 PM IST
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
कस्बे में दोनों समुदायों के साथ शांतिमार्च निकालते एएसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिले में अराजक तत्वों की ओर से माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों की सभी ने एक स्वर से मुखालफत की है। लोगों ने कहा कि ऐसे तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में दोनों समुदाय के लोगों ने सौरिख कस्बे में शांतिमार्च निकाला। नगर की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखने की अपील की। इस दौरान शांति कमेटी की बैठक भी हुई। अन्य थानों में शांति कमेटी की बैठक हुई।
विज्ञापन


मालूम हो कि रविवार रात दुकानों को जलाने के वजह से सौरिख कस्बे में तनाव की स्थिति हो गई थी। मंगलवार को थाने पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक केशवचंद्र गोस्वामी ने नगर के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की । बताया कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर अफवाह फैलाते हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

नगर पंचायत अध्यक्ष संजय चतुर्वेदी के प्रतिनिधि ओमी चतुर्वेदी से कहा कि वह शीघ्र ही नगर के प्रमुख तिराहों और चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। इसके बाद शांति मार्च निकाला गया। इसमें थानाध्यक्ष आरपी पांडेय, राघव दुबे, राहुल गुप्ता, जितेंद्र दीक्षित, शमशुल कमर, गुड्डू नंबरदार, आदेश दुबे, युसूफ अली, गौरव दुबे, फिरोज गांधी, नवाजिश अली, डॉ.खालिद, नमस्तेजी, जावेद अली, मुशर्रत अली, अली अव्वास, फैशल अली, आशीष चौरसिया, रंजीत वर्मा, गौरव चौरसिया, मो.अहमद, लक्ष्मण गुप्ता, राशिद अली, राहुल गुप्ता व मीरा वर्मा मौजूद थीं।
विज्ञापन

 
दुकानें देखने नहीं पहुंची पुलिस
कन्नौज। शहर के पाल चौराहे पर  दो दुकानों में हुई आगजनी की घटनाओं और अराजकतत्वों द्वारा नारेबाजी की घटनाओं के बाद भी कोतवाली पुलिस खामोश है। आगजनी के शिकार हुए पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करना तो दूरी की बात मौके का निरीक्षण भी नहीं किया। इससे व्यापारियो में आक्रोश है। संवदेनशील स्थलों पर भी पुलिस टीमों को नदारद देखा गया। एसपी हरीशचंदर ने बताया कि शहर का माहौल बेहतर है। जबकि दुकानों में किसी ने रंजिश के चलते आग लगाई है। इसकी पुलिस जांच कर रही है।

अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहें
कन्नौज। शहर व सौरिख कस्बे में हुई आगजनी की घटना को लेकर मंगलवार को शांति कमेटी की बैठक हुई। इसमें अराजक तत्वों का विरोध करने और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एकजुट रहने की अपील की गई।

सदर कोतवाली में मंगलवार को कोतवाल एके सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापारियों ने शहर में गश्त बढ़ाने की मांग की।  उधर,  गुरसहायगंज कोतवाली में कोतवाल महेंद्र सिंह गौतम की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापारियों ने शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की। इस दौरान कस्ब के राजेश गुप्ता, सुधीर दीक्षित, राम कुमार पाठक, महेंद्र सिंह, अतुल भारती मौजूद रहे। राम कुमार पाठक मौजूद रहे।

वहीं ठठिया थाना परिसर में थाना प्रभारी सुरेश कुमार की अध्यक्षता में शांति कमेटी की बैठक की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि सहकारी समिति का चुनाव जीतने वाले प्रत्याशी शक्ति प्रदर्शन न करें। अफवाहों पर ध्यान न दे। किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति के बारे में पुलिस को सूचना दी। इस मौके उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह, सुर्सी प्रधान जगभान सिंह यादव, रिजवान, आमिन, विजय कनौजिया, जयवीर सिंह, राजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें