अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को मार्ग दुर्घटनाओं में तीन परीक्षार्थियों समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
असोथर थाना क्षेत्र के कंधिया निवासी अखिलेश, इंद्रराज, कुलदीप इंटरमीडिएट के छात्र हैं। वह बाइक से कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गाजीखेड़ा इंटर कालेज परीक्षा देने एक बाइक से जा रहे थे। मलवां थाने के कोटिया मार्ग पर सूबेदार का पुरवा गांव के पास सामने से आए बाइक सवार से सीधी भिड़ंत हो गई। तीनों छात्र घायल हो गए। दूसरी बाइक का सवार अनिल निवासी कोटिया घायल हो गया।
असोथर थाने के बौंडर गांव निवासी अंकित तिवारी कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर बाइकों की भिड़ंत में घायल हो गए। कौशांबी जिले के अझुवा कानेमऊ निवासी राम सिंह अपनी बेटी का रिश्ता देखने खागा कोतवाली क्षेत्र के बनपुरवा गांव जा रहे थे। उनके साथ बाइक में रिश्तेदार रामनरेश, कंधई लाल थे। बनपुरवा मोड़ पर बाइकों की भिड़ंत में घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।