फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला प्रापर्टी डीलर की पत्नी का शव

Wed, 29 Nov 2017 11:15 PM IST
fatehpur
विज्ञापन
demo
विज्ञापन
न्यू सिविल लाइंस में रह रहे प्रापर्टी डीलर की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव बुधवार सुबह घर में फंदे से लटकता मिला। युवती के भाई के मुताबिक कुछ दिनों से पति-पत्नी में अनबन चल रही थी। भाई का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद आगे की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन



मूल रूप से देहात कोतवाली क्षेत्र के आशा गांव निवासी शिवराज सिंह शहर क ोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू सिविल लाइंस में रिश्तेदार के मकान में रहते हैं। परिवार में उनकी पत्नी, बेटी मोनिका और बेटा हिमांशू हैं। हिमांशू के दो बेटियां सुहानी (8) व तरू (4) हैं। हिमांशु प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। मंगलवार रात हिमांशू की पत्नी रिंकी (35) बच्चों के साथ एक कमरे में लेटी थी। हिमांशु व घर के अन्य सदस्य अलग-अलग सोए थे। बुधवार सुबह करीब 5 बजे मोनिका उठी। रिंकी के क मरे की तरफ पहुंची तो दरवाजा खुला था। दोनों बेटियां सो रही थीं और रिंकी का शव कमरे में कुंडी के सहारे फंदे पर लटका था।


यह देख मोनिका चीख पड़ी। उसकी चीख सुनकर आए परिजनों ने आननफानन रिंकी को फंदे से उतारा और जिला अस्पताल ले गए। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ. सुबोध ने रिंकी को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन से सूचना पाकर शहर कोतवाली के एसआई कयूम अंसारी ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



सूचना पाकर जिला बाराबंकी के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लक्ष्मीनगर निवासी रिंकी का भाई रंजीत सिंह मौके पर पहुंचा। रंजीत ने बताया कि 12 साल पहले बहन की शादी हुई थी। कुछ दिनों से बहन-बहनोई में अनबन चल रही थी। फोन पर बातचीत के दौरान बहन ने ही अनबन की बात बताई थी, पर अनबन का कारण नहीं बताया था। सुबह बहनोई ने ही फोन कर रिंकी के फांसी लगाने की जानकारी दी थी। जब वह पहुंचा जो शव अस्पताल में मिला। उसने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की बात कही है। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें