फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की रायफल लूटने वाला धरा गया

Fri, 15 Apr 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
स्कोर्ट सिपाही की रायफल पार करने वाला आरोपी जीआरपी के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 विक्रमशिला एक्सप्रेस में स्कोर्ट ड्यूटी कर रहे मुगलसराय जीआरपी के सिपाही प्रमोद कुमार चौबे की फतेहपुर स्टेशन में रायफल लूटे जाने की वारदात का पर्दाफाश हो गया। लूटने वाला रायफल साथ ले जाने के बजाय प्लेटफार्म नंबर तीन से पचास मीटर की दूरी पर छिपा कर दिल्ली चला गया था। खुलासे के लिए रेलवे पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थी। रेलवे पुलिस की सख्ती इस खुलासे में काम आई। रायफल लेकर भागने वाला खुद जीआरपी थाना कानपुर जा पहुंचा। वहां बचाव में जो उगला, वही उसके गली की हड्डी बन गया।
विज्ञापन


लूट की वारदात तब अंजाम दी गई थी जब फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस को पास किया जा रहा था। इस गंभीर प्रकरण पर एसपी इलाहाबाद ने डीएसपी रेलवे कानपुर के नेतृत्व में फतेहपुर जीआरपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्कोर्ट कर्मी की गायब रायफल की बरामदगी को तीन टीमें गठित की थीं।

यह टीमें दिल्ली, बिहार के आसपास के क्षेत्र के खंगाल रही थीं। जनसंपर्क अधिकारी एसपी रेलवे इलाहाबाद ने बताया कि टीमों की सख्ती को देखते हुए रायफल लूटने वाला टूट गया। वह गुरुवार को कानपुर जीआरपी थाना पहुंचा।
विज्ञापन


उसने अपना नाम संतोष कुमार पुत्र शंभू सिंह निवासी बरुही थाना सहार जिला भोजपुर बताते हुए कहा कि ट्रेन में यात्रा के दौरान एक सिपाही ने चेकिंग के दौरान उसके  पांच हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया था। उससे जब सिपाही का नाम पूछा गया तो वह बता नहीं सका।

बकौल जनसंपर्क अधिकारी, इस पूछताछ के दौरान जीआरपी कानपुर के थानाध्यक्ष को 12 तारीख को विक्रमशिला एक्सप्रेस में स्कोर्ट ड्यूटी के दौरान आरक्षी प्रमोद कुमार चौबे की गायब हुई रायफल के संबंध पर शक हुआ। इस पर सख्ती दिखाई तो शिकायकर्ता ने बताया कि 12 तारीख को उसकी स्कोर्ट सिपाही से टिकट चेकिंग को लेकर कहासुनी हुई थी। सिपाही ने उसका रुपया व मोबाइल छीना था।

इसी प्रतिशोध के चलते जब सिपाही सो गया तो वह सिपाही की रायफल लेकर फतेहपुर स्टेशन पर उतर गया। प्लेटफार्म नंबर तीन से पचास मीटर की दूरी पर झाड़ियों में रायफल गमछे में बांध कर छिपा दी और दिल्ली चला गया। इस सूचना के बाद जीआरपी कानपुर की टीम ने बताए गए स्थान की तलाशी ली तो रायफल बरामद हो गई।

मुगलसराय से आनंदबिहार दिल्ली जा रही विक्रमशिला एक्सप्रेस में स्कोर्ट ड्यूटी कर रहे सिपाही प्रमोद कुमार चौबे की गायब हुई रायफल की बरामदगी हो गई। इस बरामदगी के बाद खुलासे में लगीं रेलवे पुलिस की टीमों को एसपी इलाहाबाद ने पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें