फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां नव दुर्गा की झांकी निकाली

Fri, 15 Apr 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चिनैनी
विज्ञापन
चिनैनी में झांकी निकाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसबे के देवी दबारा से नवरात्र के पावन अवसर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी माता की झांकी धूमधाम से निकाली गई जो कसबे के विभिन्न स्थानों से गूजरी। नव दुर्गा की इस झांकी में माता की भेंटों पर श्रद्धालु झूम उठे। पूरे रास्ते में उन्होंने माता का गुनगान किया।
विज्ञापन


वीरवार की शाम को देवी दबारा से निकाली गई माता की झांकी में माता के भक्तों ने गणेश वंदना के साथ भजनों की शरुआत की, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने भाई साहब जी मचेल मेला और अन्य भजन गाकर उस पर झूमने पर मजबूर कर दिया।

शोभा यात्रा कसबे के गणेश चौक से होते हुए मेन चौक पहुंची जहां भक्तों ने जगह-जगह झांकी का स्वागत किया। उसके बाद झांकी मेन बाजार से होते हुए बस स्टैंड, मेन चौक से होते हुए कालोनी के बीच से बस स्टैंड पहुंची। इस दौरान कुछ देर तक वहां पर रुक कर भजन-कीर्तन कर श्रद्धालु झूमे और वहां से वापस झांकी देवी दबारा पहुंची। जहां भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर देवी दबारा में रात तक भजन-कीर्तन जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें