फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बोली, बहू के कारण बेटा हो गया पराया

Fri, 19 Feb 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर में दो बच्चियों को मारकर खुदकुशी करने वाली नीलम की अपने सास-ससुर से नहीं बनती थी। इसके चलते बुजुर्ग होने के बाद भी सास चंदना देवी और ससुर बच्चालाल यादव बकेवर थानांतर्गतअमलोहना गांव में अकेेले रहते हैं। नीलम का पति सुनील पांच बहनों का इकलौता भाई है। उसने करीब दो साल पहले गांव छोड़ दिया था।
विज्ञापन


नीलम और उसके दोनों बेटियों की मौत की खबर जंगल में आग की तरह सुबह ही फतेहपुर पहुंच गई। अमलोहना गांव में सुनील के घर में सन्नाटा पसरा था। चारपाई पर लेटी उसकी मां चंदना देवी पूछताछ करते ही घबरा गई।

थोड़ा दिलासा देने के बाद खुलकर बोलीं। उन्होंने बताया कि बहू नीलम के चलते ही उनका बेटा पराया हो गया। पूरे दो साल हो गए, वह गांव छोड़कर चला गया था। नीलम और दोनों पोतियों को भी साथ ले गया था।
विज्ञापन


सुनील ड्राइवर है, जहां कहीं गाड़ी पाता है चला लेता है। बहू ही बच्चों को मार के खुद लटक गई होगी, बहुत गुस्सैल थी। बीच में बिगाड़ हो गया था तो एक साल दोनों पति-पत्नी कानपुर में ही अलग-अलग रहे।

शादी के साढ़े पांच साल हो गए। अब समझौता कर साथ रह रहे थे। क्या हुआ कुछ मालूम नहीं। छह महीने पहले बहू का भाई आया था और बोला कि अपने ढाई बीघा खेत हमारी बहन के नाम कर दो।

हमने मना कर दिया तो बहुत गुस्सा होकर गया। तब से न तो बहू झांकने आई और न ही उसका भाई। सुनील कभी-कभार एक घंटे के लिए मिलने आ जाता था। इधर, दो महीने से आया ही नहीं।

ग्रामीणों ने बताया कि सुनील का गांव में कम आना जाना था। वह शराब का शौकीन था। परिवार की आर्थिक हालत भी अच्छी नहीं है। ग्रामीणों के लिए सुनील पर आरोप लगाने की सूचना चौंकाने वाली रही है।

ग्रामीणों को भरोसा नहीं कि वह अपनी पत्नी और बच्चों को मार कर फरार हो गया है। एसओ ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि उनसे कानपुर पुलिस ने कोई संपर्क नहीं किया है। अगर पुलिस की सूचना आएगी तो आरोपी की तलाश करवाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें