फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से लाखों के जेवर ले उड़े टप्पेबाज

Sun, 20 Nov 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
विज्ञापन
पीएसी कर्मी की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चांदपुर थानाक्षेत्र में दो टप्पेबाज एक महिला से शनिवार शाम उसके लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर भाग गए। घटना के बाद से महिला बेहाल है। किसी तरह ग्रामीणों के समझाने पर उसने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन



मामला थाना क्षेत्र के बिझौली गांव का है। गांव निवासी अनीता सचान के पति बेनी माधव उर्फ राकेश पीएसी में तैनात हैं। वह घाटमपुर बैंक से दस हजार रुपये निकाल कर गांव लौट रही थीं। जहानाबाद बस स्टैंड पर बस का इंतजार करते समय दो टप्पेबाज पहुंचे। एक ने महिला को बताया कि तुम्हारा बेटा बीमार रहता है और उसकी हालत बिगड़ गई है। पूजा पाठ न कराया तो जान भी जा सकती है। महिला का बेटा इन दिनों बीमार भी था। यह सुनकर महिला के होश उड़ गए।

उसने जल्दी गांव चलने को कहा। महिला उनकी बाइक पर बैठ गई। वह सीधे गांव पहुंची। महिला को टप्पेबाजों ने घर से जेवरात और नकदी लेकर गांव के बाहर स्थित हनुमान मंदिर में पूजापाठ के लिए बुलाया। बेटे के मोह में महिला जेवरात और नकदी लेकर पहुंच गई। उसने टप्पेबाजों को झोला पकड़ा दिया। आरोपी कुछ देर मंत्र पढ़ने का नाटक करते हुए चकमा देकर भाग निकले। महिला ने बताया कि बैंक से निकाले दस हजार रुपये, सोने की तीन अंगूठी, तीन गले की चेन, एक मंगलसूत्र, कान के बाले, झुमकी सेट चकमा देकर ले गए हैं। एसएचओ चिंरजीव मोहन ने बताया कि उनके पास तहरीर नहीं आई है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें