शहर के घनी आबादी के इलाके कजियाना में सराफा कारोबारी के घर का ताला तोड़कर चोर लाखों के माल समेट ले गए। घर में ताला लगा था। परिवार के सभी लोग बाहर गए थे।
कजियाना मोहल्ला निवासी चंद्रकांत सोनी की घर के नीचे सराफे का कारोबार है।
वह शादी समारोह में शामिल होने बुधवार को आगरा चले गए थे। उनकी पत्नी उर्मिला घर में ताला लगाकर मायके असोथर चली गई थी। उर्मिला गुरुवार की देर शाम घर लौटकर आई। गेट का ताला टूटा देखकर होश उड़ गए। उर्मिला घर के अंदर पहुंची तो दुकान और कमरों के ताले टूटे मिले। घटना की खबर पर कोतवाल महेश पांडेय और चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार यादव मौके पर पहुंचे। फिं गर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया। उर्मिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चोरी माल व नकदी की सूची पति के आने के बाद देगी।
चोरी लाखों में है। कोतवाल महेश पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की गई है।