नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साठा में रहने वाले अधिवक्ता के भाई के खाते से 50 हजार रुपये निकल गए। जबकि एटीएम कार्ड उनकी जेब में था। मोबाइल पर आए मैसेज से ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला साठा निवासी सुनील कुमार सक्सेना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके भाई अधिवक्ता है। उनका पंजाब नेशनल बैंक की मोतीबाग शाखा में बचत खाता है। पीड़ित सुनील कुमार ने बताया कि उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि खाते से 25 हजार रुपये की खरीदारी की गई है।
जेब में एटीएम कार्ड देखा तो हैरानी हुई। इसके थोड़ी देर बाद तीन मैसेज और आए , जिसमें दस-दस हजार और पांच हजार रुपये की खरीदारी की जानकारी मिली। उन्होंने फौरन ही बैंक पहुंचकर एटीएम कार्ड बंद कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।