फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों का तंबाकूयुक्त गुटखा पकड़ा

Tue, 23 Feb 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिबंधित तंबाकूयुक्त देसी गुटखा जाफरगंज पुलिस ने भारी मात्रा में पकड़ा है। इसे बांदा से पिकअप में लाकर सप्लाई किया जा रहा था। पकड़े गए युवक ने इस गोरखधंधे में लिप्त एक बड़े रैकेट की जानकारी दी है।
विज्ञापन


जाफरगंज कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों में बांदा जनपद व तहसील मुख्यालय सहित ग्रामीणांचल में बनने वाला प्रतिबंधित तंबाकूयुक्त देशी गुटखा विभिन्न नामों से बिक रहा था।

कस्बे व गांव की दुकानों में गुटखा कारोबार की सूचना पुलिस को दी गई थी। थानाध्यक्ष एके सिंह ने बताया कि रविवार देर रात मुखबिर की सूचना पर भारी पुलिस फोर्स लेकर बाबा कु टी के पास पहुंचे।
विज्ञापन


एक पिकअप पर एक लाख कीमत की पांच बोरा में पैक गुटखा रखा गया था। इस धंधे में लिप्त पिकअप चालक व मलिक कस्बा जाफरगंज निवासी हरीलाल के बेटे रामदयाल को गिरफ्तार कर लिया गया। रैकेट की जानकारी दी गई है। जल्द ही पर्दे के पीछे के लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें