प्रतिबंधित तंबाकूयुक्त देसी गुटखा जाफरगंज पुलिस ने
भारी मात्रा में पकड़ा है। इसे बांदा से पिकअप में लाकर सप्लाई किया जा रहा
था। पकड़े गए युवक ने इस गोरखधंधे में लिप्त एक बड़े रैकेट की जानकारी दी
है।
जाफरगंज कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों में बांदा जनपद व तहसील
मुख्यालय सहित ग्रामीणांचल में बनने वाला प्रतिबंधित तंबाकूयुक्त देशी
गुटखा विभिन्न नामों से बिक रहा था।
कस्बे व गांव की दुकानों में गुटखा
कारोबार की सूचना पुलिस को दी गई थी। थानाध्यक्ष एके सिंह ने बताया कि
रविवार देर रात मुखबिर की सूचना पर भारी पुलिस फोर्स लेकर बाबा कु टी के
पास पहुंचे।
एक पिकअप पर एक लाख कीमत की पांच बोरा में पैक गुटखा रखा गया
था। इस धंधे में लिप्त पिकअप चालक व मलिक कस्बा जाफरगंज निवासी हरीलाल के
बेटे रामदयाल को गिरफ्तार कर लिया गया। रैकेट की जानकारी दी गई है। जल्द ही
पर्दे के पीछे के लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।