शनिवार की रात गश्त पर निकले पुलिस दल ने मुखबिर की सूचना पर ऑटोलिफ्टर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके चार साथी भाग गए। ये लोग चोरी की छह बाइक नेपाल ले जाने के लिए डीसीएम का इंतजार कर रहे थे।
मालूम हो कि शनिवार की रात दरोगा संदेश सिंह यादव, राजेश बाबू मिश्र, संजय सिंह यादव सिपाहियों के साथ रोड गश्त पर निकले थे। रात करीब नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि मिर्गापुर तिराहे के पास कुछ संदिग्ध लोग कई बाइक के साथ खड़े हैं। उनका एक साथी शाहजहांपुर से डीसीएम लेने गया है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करके मौके से थाना तिलहर के गांव ढकिया परवेजपुर निवासी मुकेश भुर्जी और थाना कांट के गांव टांडा पर्वतपुर निवासी कालीचरन को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से छह बाइक भी बरामद हुईं। पूछने पर इन लोगों ने बताया कि उनके साथी हरदोई के थाना शाहाबाद के गांव हुसेनापुर निवासी रामनिवास, पवन कुमार एवं सुनील कुमार भाग गए जबकि थाना तिलहर के गांव सिमरिया निवासी रामआसरे डीसीएम लेने गया था। पुलिस फरार वाहन चोरों की तलाश कर रही है।