औरैया। गांव पुर्वारहट का बहुचर्चित युवती हत्याकांड मामले में मंगलवार को पुलिस ने इटावा के एक दंपति के ब्लड का सैंपल लेकर डीएनए टेस्ट के लिए भेजा है। मृतका के शिनाख्त के लिए सैकड़ों परिवार कोतवाली आ चुके हैं लेकिन अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई। इसी क्रम में सोमवार की देररात कोतवाली पहुंचे इटावा के एक परिवार ने मृतक युवती को उसकी पुत्री होने का दावा किया था।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पुर्वारहट में विगत 29 अक्टूबर की सुबह ग्रामीणों ने सिर व हाथ कटा शव खेतों में पड़ा देखा था। मृतका की हत्या कर शव खेतों में फेंक दिया गया था। एसपी ने मृतका की शिनाख्त कराए जाने के लिए आसपास के जिलों में एक-एक सिपाही भेजकर मिसिंग भी तलाशी थी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की आठ टीमें भी कुछ सुराग हासिल नहीं कर सकी। सोमवार देररात इटावा का एक परिवार कोतवाली पहुंचा। इस दंपति ने मृतका की शिनाख्त बेटी के रूप में की। पीड़ित परिवार ने बताया कि घटना के एक दिन पूर्व उसकी पुत्री लापता हो गई थी।
तब से वह उसकी तलाश कर रहे थे। सोशल मीडिया के जरिए उनको यह सूचना मिला। पुलिस ने इटावा से आए दंपति के ब्ल़ का सैंपल लेकर डीएनए टेस्ट के लिए भेज दिया है। शिनाख्त होने के बाद हत्यारोपियों तक पहुंचना पुलिस के आसान हो जाएगा।
---------------------------इंसेट:
इटावा के एक परिवार के दंपति का सैंपल लिया गया है। जिसे डीएनए टेस्ट के लिए लखनऊ भेजा गया है। एक-दो दिन में रिपोर्ट आ जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल सकेगा।
वंदना कुशवाह
सीओ सिटी