फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल गई किशोरी से दुष्कर्म, पिटा आरोपी

Mon, 20 Mar 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जंगल गई किशोरी के साथ गांव के ही एक शख्स ने जंगल में दुष्कर्म किया। चीख पुकार पर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भागने लगा। ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। बाद में पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन



सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी रविवार करीब चार बजे जंगल गई थी। उसे गांव के शरीफ ने पीछे से जाकर दबोच लिया और दुष्कर्म किया। किशोरी ने विरोध कर चीख पुकार मचाई। तभी आसपास खेत में काम कर रही किशोरी की बड़ी मां और ग्रामीण पहुंच गए और आरोपी पकड़ गया।

कोतवाल दीपक पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के  तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी सोमवार को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें