पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने घटनास्थल पर भारी
पुलिस फोर्स का मूवमेंट करने के लिए येलो और रेड योजना लागू की है। योजना
का संचालन शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम से शुरू किया गया।
एसपी ने
बताया कि किसी भी थाना क्षेत्र में वारदात होने पर संबंधित पुलिस ही मौके
पर पहुंचती है। वहां पर उन्माद भी अधिक हो सकता है। जिससे कानून व्यवस्था
तार-तार हो जाती है। पुलिस को दौड़ाए जाने और मारपीट तक की नौबत आ जाती है।
इसे समस्या को दूर करने के लिए येलो और रेड योजना लागू की गई है।
किसी भी
थाना क्षेत्र में लूटपाट, मर्डर, बड़ी दुर्घटना जैसे मामले हुए तो कंट्रोल
रूम से येलो टीम को काल किया जाएगा। येलो टीम में घटनास्थल की सीमा से
जुड़े तीन थानों का फोर्स तुरंत मौके पर पहुंचेगा। इसके लिए किसी भी
अधिकारी का आदेश होना जरूरी नहीं होगा। वहीं रेड टीम को सांप्रदायिकता,
बवाल जैसे मामलों में अलर्ट किया जाएगा।
रेड का आदेश होते ही घटनास्थल के
आसपास के दस थानों का फोर्स तुरंत मौके पर पहुंच जाएगा और स्थिति को
नियंत्रित कर शांति व्यवस्था बहाल की जाएगी।
एसपी कलानिधि नैथानी ने त्योहार, बड़े आयोजनों, वीआईपी ड्ूयटी के लिए एक
अतिरिक्त लॉ एंड आर्डर सेल का शुक्रवार को गठन किया है। इस सेल के नोडल
अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक आरके यादव होंगे।
सेल के प्रभारी हुसैनगंज
एसएसआई छविनाथ सिंह को बनाया गया है। उनके साथ सिपाही दीपेंद्र, सौरभ यादव
और विशाल की टीम बनाई है।
गठित सेल के प्रभारी और अधिकारी को आगामी
त्योहारों, कार्यक्रमों, वीआईपी आगमन की पहले से सूची तैयार रखनी होगी।
प्रभारी सेल प्रतिदिन के कार्यक्रमों और ड्यूटी के बारे में नोडल अधिकारी
से बैठक करेंगे। इसकी रिपोर्ट एसपी को दी जाएगी।
------------------------------------------------------------