फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबादुल हसन हत्याकांड में दो हत्यारोपी जेल गए

Sat, 06 May 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
in custody - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
बता दें कि रतनपुर गांव के जबादुल हसन की 27 अप्रैल की रात गोली मारकर घर के बाहर सोते वक्त हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में गांव के ही अकबर अली व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने अकबर अली और उसके एक साथी विनोद सोनकर निवासी कबरे थाना खखरेरू को गिरफ्तार किया है। एसएचओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को गुरुवार की रात खखरेरू कस्बे के ऐमापुर दबोचा गया है। घटना की योजना अकबर अली ने बनाई थी। अकबर अली के चाचा अनवारुल हक उर्फ मन्ना की जमीन की जबादुल हसन सालों से देखरेख करता था। अकबर को अहसास होता था चाचा का कोई वारिस नहीं है। कहीं उसकी जमीन जबादुल हसन न हड़प कर जाए। दूसरी रंजिश प्रधानी चुनाव की रही है। तभी जबादुल को सोते वक्त हत्या करने का प्लान बनाया। रात को कोई देख भी नहीं पाएगा। आरोपी अकबर अली के पास से तमंचा भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें