फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता मासूम का सुराग नहीं, आक्रोश

Fri, 01 Apr 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
अपहृत के दरवाजे पुलिस व लोगों की एकत्र भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जहानपुर के सब्जी व्यापारी रईस अहमद उर्फ छोटकू राईन के पुत्र सेहरान (7) का तीसरे दिन भी कुछ पता नहीं चला। परिवार में बेचैनी और मुहल्ले वालों में नाराजगी बढ़ रही है। इधर, इसे अपहरण मान एसओजी प्रभारी को भी छानबीन में लगा दिया गया है।
विज्ञापन


सेहरान मोहल्ले के ओशो स्टैंडर्स स्कूल में कक्षा दो का छात्र है। मंगलवार को दोपहर 12 बजे स्कूल से आने के बाद अपने पिता को रामलीला मैदान स्थित सब्जी की आढ़त में खाना देने गया था। इसके बाद वह घर आने के बाद दो बजे खेलने निकला लेकिन फिर घर नहीं लौटा।

अपहरण का शक जताते हुए रईस अहमद मोहल्ले वालों के साथ देर शाम कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने कोई तवज्जो नहीं दी, जिससे वह अपने रिश्तेदारों सहयोगियों के साथ बेटे का पता लगाने के लिए मंगलवार रात व बुधवार शाम तक खुद खाक छानते रहे।
विज्ञापन


बुधवार देर शाम परिजन सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू के आवास पर पहुंचे और उन्हें पूरी बात बताई। तब सीओ बिंदकी आरके वर्मा को फोन कर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। दूसरे दिन शाम से पुलिस सक्रिय हुई। इधर, बेटे के अपहरण की आशंका में उसकी मां शबनम की हालत खराब हो गई है।

वह बार-बार रोते हुए बेहोश हो जा रही है। परिजन व परिवार से जुड़े लोग बच्चे को तलाशने में जगह-जगह भटक रहे हैं। सब्जी व्यापारी के बेटे के अपहरण की तहरीर मंगलवार को कोतवाली में दी गई। यदि तुरंत पुलिस सक्रिय हो जाती तो सब्जी व्यापारी के  बेटे की बरामदगी हो सकती थी।

कोतवाल केके यादव ने बताया कि बुधवार को सीओ का फोन आने पर बच्चे के गुम होने की जानकारी हुई। परिजनों के साथ छापेमारी शुरू कर दी गई है। सब्जी व्यवसायी के घर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल उर्फ दयालू गुप्ता व विधान सभा चुनाव के घोषित प्रत्याशी  समरजीत सिंह परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें