शहर के देवीगंज इलाके में दो दिन से लापता इंडिगो कार में बम होने की खबर
पर हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की है। सूचना पर
पहुंचे कार मालिक ने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। कि कार दो दिन से लापता
है।
शहर के
जैदून नगर निवासी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कार दो दिन पहले बाराबंकी
अपने एक रिश्तेदार को छोडने के लिए भेजी थी। ड्राइवर देवेंद्र सिंह
रिश्तेदार को छोडने के बाद कार समेत लापता हो गया था।
इससे घबराकर रविवार
की शाम पुलिस को तहरीर भी थी। इधर, सोमवार की दोपहर को कार के शीशे में
चढ़ी धूल में किसी ने कार में बम होना लिख दिया था। कार को इलाकाई लोगों ने
देखकर पुलिस को सूचना दी।
राधानगर चौकी इंचार्ज कमलेश पाल मौके पर पहुंचे।
पुलिस और लोगों में बम की आशंका पर सहमे रहे। कार की पड़ताल की तो
एक्सीडेंट का मामला सामने आया। इसके बाद कार मालिक को सूचना दी गई।
कोतवाल
आरके पांडेय ने बताया कि ड्राइवर की तलाश की जा रही है। कार क्षतिग्रस्त
हालत में मिली है। इससे साफ है कि कहीं न कहीं ड्राइवर से दुर्घटना हुई है।
इसके बाद ड्राइवर दहशत में गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है।