फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरण का शिकार

Tue, 08 Dec 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिलाना
विज्ञापन
विज्ञापन
ढिकौली के जंगल में शिकारियों ने हिरण का शिकार कर सनसनी फैला दी। हिरण के शिकार से खफा लोगों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने जाम लगाकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने हिरण का पंचानामा कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में जिला वन अधिकारी मनीष मित्तल का कहना है कि हिरण की मौत सड़क पार करते समय किसी वाहन से टकराने के कारण हुई है।

ढिकौली के सुखपाल, कृष्णपाल सिंह, महिपाल सिंह, सुखबीर सिंह, रामेहर  ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से ढिकौली के जंगल में शिकारी शिकार के लिए भाले, लाठी, डंडे तथा जाल लेकर घूम रहे थे। इसकी शिकायत वन विभाग के अधिकारियों से शिकायत किए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


सोमवार को शिकारियों ने ढिकौली-सिखेड़ा मार्ग पर एक हिरण का पीछा कर उसे भाले और लाठियों से मारने का प्रयास किया। काफी देर तक हिरण उनसे बचकर इधर-उधर भागता रहा। अंतत: शिकारियों ने हिरण का शिकार कर डाला। लोगों के मौके पर एकत्र होते ही शिकारी भागने में कामयाब हो गए।

लोगों ने फोन पर घटना के संबंध में वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। आरोप है कि वन विभाग की लापरवाही के कारण ही हिरण के साथ-साथ अन्य जीव जन्तु भी शिकारियों का शिकार हो रहे हैं।

हिरण के शिकार से खफा लोगों ने ढिकौली-सिखेड़ा मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया। इस मौके पर महिपाल सिंह, राजेश कुमार, पवन, किरणपाल, दीपक कुमार, संजय धामा, ब्रजपाल सिंह, आदि मौजूद रहे।  इसके बाद में पुलिस ने हिरण के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

इस संबंध में जिला वन अधिकारी मनीष मित्तल का कहना है कि हिरण की मौत सड़क पार करते समय किसी वाहन से टकराने के कारण हुई है। विभाग के अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही पुलिस ने पंचनामा कर हिरण का अंतिम संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें